गोड्डा

ब्राउन शुगर के खरीद-फरोख्त के मामले में फिर एक गिरफ्तार 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
गोड्डा। आगामी नगर निकाय को लेकर पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार के निर्देश पर अवैध मादक द्रव्य पदार्थ के विरुद्ध लागातार छापामारी के क्रम में 20.02.2026 को गुप्त सूचना मिली कि बापू चौंक चपरासी टोला के पास कुछ व्यक्ति के द्वारा अवैध रुप से ब्राउन शूगर की खरीद बिक्री एवं सेवन किया जा रहा है। उक्त सूचना से वरीय पुलिस पदाधिकारी को अवगत कराया गया तथा पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के FST Team एवं पुलिस पदाधिकारी के द्वारा छापामारी किया गया। छापामारी के क्रम में  1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स उम्र-20 वर्ष पिता दिलीप कापरी सा0 कन्हाई पकड़िया थाना पथरगामा जिला गोड्डा के पास से कुल 15 छोटी पुडिया ब्राउन सुगर जिसका कुल वजन 2.50 ग्राम पाया गया। जिसे विधिवत जप्त करते हुए उक्त संबंध में गोड्डा नगर थाना मे कांड अंकित किया गया है। कांड में गिरफ्तार अभियुक्त  1. अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स उम्र-20 वर्ष पिता दिलीप कापरी सा0 कन्हाई पकड़िया थाना-पथरगामा जिला गोड्डा को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।
अमित कुमार उर्फ अमित रेक्स का अपराधिक इतिहास
1. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-234/21, दिनांक-13.07.21, धारा-323/341/504/34 भा0द0वि0।
2. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-68/25, दिनांक-27.04.25, धारा-22/25/27a/29 NDPS Act                                                            3. गोड्डा नगर थाना कांड सं0-07/26, दिनांक-17.01.26, धारा-22/25/27a/29 NDPS Act
छापामारी दल में शामिल पदाधिकारी
1. पु0नि0 दिनेश कुमार महली, पु0नि0-सह-थाना प्रभारी, नगर थाना गोड्डा।
2.  प्रमोद कुमार, कनीय अभियंता प्रखंड गोड्डा नगर पालिका आम चुनाव FST दंडाधिकारी
3. अभय कुमार, पणन सचिव जिला समिति गोड्डा।
4. स0अ0नि0 बिहारी लाल कापरी, यातायात नगर थाना गोड्डा।
5. नगर थाना रिजर्व गार्ड शामिल थे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button