हजारीबाग
1 मार्च को रांची में कुड़मी अधिकार महारैली का आयोजन
हजारों की संख्या में बड़कागांव से कुड़मी जनजाति के लोग महारैली में होंगे शामिल।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग़ बड़कागांव कुड़मी अधिकार महारैली को लेकर 22 फरवरी को बड़कागांव के कुड़मी बहुल गांव ग्राम मिर्जापुर में बैठक की गई जिसकी अध्यक्षता तुलसी महतो एवं संचालन रामचरण महतो ने किया। जिसमें आगामी 1 मार्च को रांची स्थित प्रभात तारा मैदान में आयोजित कुड़मी/कुरमी अधिकार महारैली को कैसे सफल बनाया जाए इसपर गहन विचार – विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि के रूप में कुरमी विकास मोर्चा के केंद्रीय महासचिव कपिलदेव महतो ने बताया कि हम अपनी लड़ाई तब तक लड़ते रहेंगे, जब तक हमें हमारी पहचान व कुरमी/कुड़मी जनजाति को अनुसूचित जनजाति की सूची में सूचीबद्ध नहीं जाएगा। इस महारैली को सफल बनाने के लिए बड़कागांव से बाबूलाल कुमार शीतल महतो, विकास कुमार, रीतलाल कुमार के नेतृत्व में सैकड़ो महिला पुरुष भाग लेंगे।


