मुखबिर की सूचना पर शास्त्री मार्केट में अवैध रूप से भंडारित दवाओं का जखीरा पकड़ा

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। मुखबिर की गोपनीय सूचना के आधार पर जिलाधिकारी एवं सहायक आयुक्त औषधि, बरेली मंडल, बरेली के निर्देशानुसार मंगलवार को औषधि निरीक्षक बरेली, राजेश कुमार , अनामिका अंकुर जैन ने थाना कोतवाली क्षेत्र के शास्त्री मार्केट में मेसर्स नीलू फार्मा, शास्त्री मार्केट के मालिक सत्यभान गुप्ता , अकब के बिना लाइसेंस वाले गोदाम पर छापामार कार्रवाई की गई। अवैध रूप से भंडारित एलोपैथिक औषधियों की कीमत लगभग 4 लाख 20 हज़ार रुपये है, को नियमानुसार फॉर्म-16 पर सीज कर 4 संदिग्ध नमूनों को लेकर जांच एवं विश्लेषण के लिए संग्रहित किया , जिन्हें राजकीय प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर विवेचना पूर्ण होने के बाद न्यायालय में परिवाद दाखिल किया जाएगा।




