ललितपुर

मानव ऑर्गेनाइजेशन एवं अभाविप की विंग एसएफडी के बीच एमओयू

साथ मिलकर बचाएंगे गौरैया और पर्यावरण

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रांत कार्यकारिणी बैठक के अवसर पर एसएफडी कानपुर प्रांत द्वारा मानव ऑर्गेनाइजेशन के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। प्रांत सह प्रमुख एस.एफ.डी डा.राजीव निरंजन एवं प्रांत संयोजक एस.एफ.डी रुद्र रावत ने मानव ऑर्गेनाइजेशन के साथ औपचारिक रूप से एमओयू किया। प्रांत अध्यक्ष डा.ब्रजेश मिश्रा, प्रांत संगठन मंत्री मनीष राय, प्रांत मंत्री दिनेश यादव, प्रांत सह संगठन मंत्री तरुण बाजपेयी, विभाग प्रमुख डा.दीपक पाठक, विभाग संगठन मंत्री हरिओम जायसवाल सहित कानपुर प्रांत के 21 जिलों से पधारे सैकड़ों शिक्षक कार्यकर्ता एवं प्रतिनिधि उपस्थित रहे। बैठक में बताया गया कि यह समझौता पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता तथा युवा-प्रेरित विकास कार्यक्रमों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता संवर्धन, स्वच्छता अभियान तथा प्रकृति संरक्षण से जुड़े विविध कार्यक्रम संयुक्त रूप से संचालित किए जाएंगे। मानव ऑर्गेनाइजेशन अध्यक्ष पर्यावरणविद् पुष्पेन्द्र सिंह चौहान ने कहा कि आज पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व का मूल आधार है। एस.एफ.डी और मानव ऑर्गेनाइजेशन का यह सहयोग युवाओं को प्रकृति संरक्षण के लिए संगठित और जागरूक करेगा। जब विद्यार्थी शक्ति पर्यावरण संरक्षण से जुड़ेगी, तब जल, जंगल, जमीन और जीव-जंतुओं की रक्षा के साथ-साथ मानव कल्याण का लक्ष्य भी सशक्त रूप से प्राप्त होगा। यह पहल भविष्य की पीढिय़ों के लिए सुरक्षित और संतुलित पर्यावरण निर्माण की दिशा में एक प्रेरणादायी कदम है। प्रांत संयोजक एस.एफ.डी.रुद्र रावत ने कहा कि मानव ऑर्गेनाइजेशन के साथ किया गया यह समझौता केवल एक औपचारिकता नहीं, बल्कि एक दीर्घकालिक सामाजिक संकल्प है। एस .एफ.डी.का उद्देश्य छात्रशक्ति को विकास और पर्यावरण संरक्षण जैसे राष्ट्रीय विषयों से जोडऩा है। जल संरक्षण, वृक्षारोपण, जैव विविधता संवर्धन और जनजागरूकता जैसे अभियानों को अब हम और अधिक संगठित तथा व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाएंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण और जिम्मेदार राष्ट्र-निर्माण के लिए सामूहिक संकल्प लिया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button