बरेली
राजश्री कालेज के तीन दिवसीय 17वें स्थापना दिवस समारोह का हुआ समापन
आर्यन एवं अनामिका बने मिस्टर एवं मिस आह्वान डी.जे. काम्या ने बिखेरा जलवा

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। रिठौरा स्थित राजश्री ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन के संस्थान परिसर में तीन दिवसीय 17 वें स्थापना दिवस ’’आह्वान-2026’’ का समापन किया गया। समापन समारोह के प्रातःकालीन सत्र में मुख्य अतिथि संसद सदस्य छत्रपाल गंगवार एवं संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल, सचिव राकेश कुमार अग्रवाल, वाइस चेयर पर्सन डॉ0 मोनिका अग्रवाल, प्रबन्ध निदेशक इं0 रोहन बंसल, एकेडमिक एडवाइजर तूलिका अग्रवाल स्वरूप, सी0ओ0ओ0 ऋषभ बंसल, एवं ट्रस्टी पीयूष गुप्ता ने मां सरस्वती का दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि छत्रपाल गंगवार ने अपने सम्बोधन में बताया कि ग्रामीण परिवेश में आगे बढ़ रही प्रतिभाओं को सम्मान देना गर्व की बात है।
समापन समारोह के द्वितीय सत्र में मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह एवं प्रबंध समिति के सदस्यों ने जल संरक्षण का संदेश जल-भरो सेरेमनी मनाकर समारोह का उद्घाटन किया।
प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्तियां प्रदान करते हुए मुख्य अतिथि जिलाधिकारी अविनाश सिंह ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान परिदृश्य में सर्वोच्च अंक प्राप्त छात्र-छात्राओं को अधिकतम की ओर बढ़ना चाहिये।
संस्थान के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल ने ए0आई0 आधारित भविष्य की तकनीकि के अनुप्रयोग एवं आम जन-जीवन में समावेश की सम्भावना के लिए चुनौतियों से निपटने के लिये छात्रों, शोधार्थियों और विशेषज्ञों को आगे आने को कहा ।
समापन समारोह में विधि विभाग के डॉ0 अनन्या मेहरोत्रा, राशि सिंह, खुशबू, तबरेज, कुलदीप आर्य, शिव प्रताप ने आयोजित न्यूज-चैनल डिबेट आधारित कार्यक्रम ’’कानून की आवाज’’ विशेष आकर्षण का केन्द्र रहा। जिसने दर्शकों की वाह-वाही लूटी।


