नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
ललितपुर। पुलिस चौकी नेहरू नगर अंतर्गत जुगपुरा रोड काली माता मंदिर के पास रहने वाली गोराबाई पत्नी बाबूलाल ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र भेजा है। बताया कि बीती 31 दिसम्बर को वह सेन्ट्रल बैंक पैसा निकालने गयी थी, तो उसे पता चला कि उसके खाते में रुपये नहीं हैं, जबकि उसके खाते में 34 हजार रुपये था। जब उसने बैंक वालों से बात की तो जानकाीर हुयी कि किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा बीते 22 दिसम्बर को तीन बार 10 हजार रुपये निकाला गया तथा एक बार उसके खाते से 3848 रुपये निकाला गया, जिससे वह काफी परेशान है। पीडि़ता ने पुलिस अधीक्षक से मामले में कार्यवाही किये जाने की गुहार लगायी है।



