गाजियाबाद

लोनी रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक घटना

अधेड़ ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
लोनी गाजियाबाद : बुधवार सुबह करीब 10 बजे लोनी रेलवे स्टेशन के पास एक अधेड़ व्यक्ति ने चलती ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।लोनी जीआरपी चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार के मुताबिक, सहारनपुर से दिल्ली जा रही 14546 जनता एक्सप्रेस जैसे ही स्टेशन के नजदीक पहुंची, तभी अचानक एक व्यक्ति ट्रेन के सामने आ गया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई और शव बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया।जांच के दौरान मृतक की जेब से मिले आधार कार्ड के आधार पर उसकी पहचान रामबिहार कॉलोनी, लोनी निवासी भगत प्रहलाद के रूप में हुई। मृतक की पत्नी विमला ने बताया कि उनके पति होर्डिंग लगाने का काम करते थे और सुबह घर से दिल्ली जाने के लिए निकले थे।पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। चौकी प्रभारी के अनुसार, परिवार ने पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button