भरत पुर
विश्व पृथ्वी दिवस पर लगाए परिण्डे दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भरतपुर। भारत विकास परिषद की स्थानीय शाखा की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस पर कस्बे में परिण्डा लगाओ अभियान का शुभारम्भ कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।
शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा व सचिव राजेंद्र गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि शाखा की ओर से विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर पर्यावरण संरक्षण एवं जीव सेवा का प्रेरणादायक कार्य करते हुए पक्षियों के लिए कुण्डा रोड स्थित श्री राम हनुमान मंदिर पर परिण्डे लगाकर अभियान की शुरुआत की गई। इस अवसर पर पर्यावरण गतिविधि संयोजक डा. विजय पहाडिया व शाखा कोषाध्यक्ष राजेश गोयल ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करना मानवता, संवेदनशीलता और प्रकृति प्रेम का प्रतीक है। पक्षी हमारे पर्यावरण संतुलन का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं, इनके संरक्षण से प्रकृति का संतुलन बना रहता है। शिक्षाविद हेमन्त पाण्डेय व रूप किशोर सैन ने बताया कि विश्व पृथ्वी दिवस केवल एक दिवस मनाने का अवसर नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति अपने कर्तव्यों को समझने और उन्हें निभाने का संकल्प लेने का दिन है। यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने घर, मोहल्ले और आसपास पक्षियों के लिए परिंडे लगाए, पौधारोपण करे तथा जल संरक्षण का संकल्प ले, तो पर्यावरण को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सकता है। भारत विकास परिषद का यह अभियान समाज में सेवा, संस्कार और समर्पण की भावना को मजबूत करने वाला है। शाखा सदस्य धीरज पाण्डेय व पवन अग्रवाल ने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे आगे आकर पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करें और पर्यावरण संरक्षण के इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। इस अभियान में जागरूकता लाने के लिए शाखा की ओर से परिण्डा सेल्फी प्रतियोगिता भी रखी गई है।



