पाकुड़

सांसद/ विधायक/ उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक समेत जिला परिषद अध्यक्ष ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर उन्हें माल्यार्पण कर किया नमन

MP/MLA/Deputy Commissioner and Superintendent of Police along with Zila Parishad Chairman paid homage to the first Prime Minister of India by garlanding him on his birth anniversary.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। सांसद/ विधायक एवं उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक, जिला परिषद अध्यक्ष ने भारत के प्रथम प्रधानमंत्री की जयंती पर माल्यार्पण कर नमन किया। भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की जयंती एवं बाल दिवस के अवसर पर समाहरणालय परिसर, पाकुड़ में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर  सांसद  विजय कुमार हांसदा,  विधायक लिट्टीपाड़ा एवं महेशपुर तथा उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक एवं जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी तथा जिला परिषद अध्यक्ष ने पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य बाल दिवस की महत्ता को रेखांकित करना तथा पंडित नेहरू द्वारा बच्चों के प्रति दिखाए गए स्नेह, प्रेम और उनके उज्ज्वल भविष्य के संकल्प को स्मरण करना था। सांसद व विधायक ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास, बेहतर शिक्षा, पोषण और सुरक्षित भविष्य के लिए निरंतर प्रयास आवश्यक हैं, जो नेहरू के सपनों का भारत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उपायुक्त मनीष कुमार ने बाल दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए बताया कि जिले में शिक्षा और पोषण क्षेत्र में अनेक कार्यक्रम संचालित हैं, जिनका उद्देश्य बच्चों की उपस्थिति बढ़ाना, सीखने के स्तर को ऊँचा उठाना और उन्हें अनुकूल वातावरण देना है। कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों एवं कर्मियों ने भी पंडित जवाहरलाल नेहरू के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button