सांसद विजय हांसदा ने सुनी जनसमस्याएं, अधिकारियों को त्वरित समाधान का निर्देश
MP Vijay Hansdak listened to public grievances and directed officials to ensure their immediate resolution.

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
पाकुड़। राजमहल लोकसभा क्षेत्र से हैट्रिक लगाये सांसद विजय कुमार हांसदा अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत समयावधि में ही पाकुड़ सर्किट हाउस पहुंचे। जहां दूरदराज से आये आम-जनों समेत पार्टी कार्यकर्ताओं ने सांसद के समक्ष अपने-अपने समस्याएं रखीं। सांसद ने सभी मामलों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों से सम्पर्क कर समस्याओं का यथाशीघ्र समाधान करने का निर्देश दिया। इस दौरान पाकुड़ पुराने सदर प्रखंड के पूर्वी हिस्से में रहने वाले स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य के कारण मुख्य मार्ग बंद किए जाने से आवागमन में हो रही परेशानी का मुद्दा उठाया। लोगों ने सांसद से वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग की, ताकि रोजमर्रा के आवागमन में हो रही कठिनाइयों को दूर किया जा सके। सांसद विजय हांसदा ने कहा कि सरकार विकास कार्यों में सहयोग करने वाले लोगों के साथ हमेशा खड़ी रही है और आगे भी सहयोग करती रहेगी। उन्होंने केंद्र सरकार द्वारा लाये गये एमएमडीआर कानून को लेकर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई। सांसद ने कहा कि इस कानून से झारखंड के हित और राज्य को मिलने वाले राजस्व पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका है। उन्होंने कहा कि झारखंड के हिस्से के राजस्व और अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जायेगी। सांसद ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर धरना-प्रदर्शन किया गया है और आवश्यकता पड़ने पर आगे भी व्यापक स्तर पर आन्दोलन किया जायेगा। वही क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए सांसद ने कहा कि हेमन्त सरकार के कार्यकाल में कई सड़कों का निर्माण हुआ है और कई परियोजनाओं पर काम जारी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में चल रहे प्रमुख सड़क निर्माण कार्यों के पूरा होने के बाद क्षेत्र में आवागमन और संचार व्यवस्था बेहतर होगी तथा लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा। सांसद ने कहा कि क्षेत्र भ्रमण के दौरान वे लगातार आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं से रूबरू होते हैं और उनके समाधान का प्रयास करते हैं। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं के समाधान के लिए यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी। जनसंवाद मौके पर मौके पर जिला अध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम, सांसद प्रतिनिधि श्याम यादव, जिप अध्यक्ष जुली ख्रीस्टमुनी हेम्ब्रम, जिला उपाध्यक्ष पीटर मरांडी, केंद्रीय समिति सदस्य उमर फारूक, केंद्रीय समिति सदस्य मिथिलेष घोष, पूर्व जिला सचिव सुलेमान बास्की, जिला संगठन सचिव अनारूद्दीन मियां, जिला सह सचिव जहूर आलम, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला सचिव दिलीप मरांडी, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष रेजाउल हक, बुद्धिजीवी मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष प्रकाश सिंह, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सगीर अंसारी, नगर अध्यक्ष मुकेश सिंह, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुस्लोद्दीन शेख, सचिव राजेश सरकार, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, अमड़ापाड़ा प्रखंड अध्यक्ष श्यामलाल हाँसदा, सचिव जहीरुद्दीन मियां, महेशपुर प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल उदूद, पाकुड़िया प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हाँसदा, जिला सदस्य फिलीप मुर्मू, महेशपुर प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, अमड़ापाड़ा प्रखंड उपाध्यक्ष थॉमस मुर्मू, ईमरान अंसारी, जिला मीडिया प्रभारी आफताब आलम, इस्माईल शेख, मोसरर्फ हुसैन, सोनू आलम, हबीबुर्रहमान, मोबारक हुसैन, अबुल कलाम, फुरकान शेख, जब्बार अंसारी, सबूर अंसारी, आलमगीर आलम सहित सैकड़ों की संख्या पार्टी कार्यकर्ता सहित काफी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।



