सिंगरौली

लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड व साईं शैल मंगलम कॉलेज ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
 सिंगरौली। मानवता की सेवा और जीवन रक्षा के उद्देश्य से लायंस क्लब सिंगरौली प्राइड एवं साईं शैल मंगलम कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 8 नवंबर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया। यह शिविर इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के रेडक्रॉस ब्लड सेंटर सिंगरौली के सहयोग से वार्ड क्रमांक 9, भगत सिंह कॉलोनी स्थित कॉलेज परिसर में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर युवाओं, समाजसेवियों, महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। शिविर में कुल 51 यूनिट रक्त का संग्रहण किया गया। रक्तदान कर समाजसेवा का उदाहरण प्रस्तुत करने वालों में गोपाल श्रीवास्तव, संजीव कुमार, धीरज सिंह, सोनम वर्मा, पायल झा, शिखा तिवारी, राजदीप सिंह सैनी, रुद्र गर्ग, भूपेंद्र गर्ग, अमित अग्रवाल, आंचल जायसवाल, खुशी श्रीवास्तव सहित कई रक्तदाताओं का योगदान उल्लेखनीय रहा।
कार्यक्रम में रेडक्रॉस सोसाइटी सिंगरौली के उपाध्यक्ष मनोज प्रताप सिंह, मेडिकल डायरेक्टर डॉ. आर. डी. द्विवेदी, अतिरिक्त संचालक डॉ. एन. के. जैन, समाजसेवी संजय प्रताप सिंह व भूपेंद्र गर्ग सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे। सभी रक्तदाताओं को रेडक्रॉस एवं लायंस क्लब की ओर से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रक्तदान प्रक्रिया रेडक्रॉस ब्लड सेंटर टीम द्वारा सुरक्षा मानकों के साथ संपन्न की गई। टीम में टेक्निकल सुपरवाइजर हरिशंकर गुप्ता, कोऑर्डिनेटर जयप्रकाश दुबे, स्टाफ नर्स शिवानी सिंह और टेक्नीशियन सूरज प्रकाश सेन शामिल रहे, जिन्होंने शिविर की सफलता में अहम भूमिका निभाई।
कार्यक्रम के अंत में वक्ताओं ने कहा कि रक्तदान एक महान मानवीय कार्य है जो जरूरतमंद को नई जिंदगी दे सकता है। प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को नियमित रूप से रक्तदान कर समाज में सेवा और सहयोग की भावना को आगे बढ़ाना चाहिए। रक्तदान जरूरत मंद को जीवन दान जो व्यक्ति पूरो तरह से स्वस्थ्य हो किसी भी प्रकार की गंभीर विमारी ना हो वे कम से कम बर्ष में एक रक्तदान जरूर करे जन्मदिन हो किसी बर्षगाठ हो या पुण्यतिथि हो ऐसे अवसरों पर रक्तदान कर जरूरत मंद को जीवन दान देने मे इंसनियत का फर्ज अदा करे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button