रामपुर शाहबाद

सैफनी पुलिस ने नहीं की रिपोर्ट दर्ज तो पीड़ित ने मुख्यमंत्री पोर्टल का लिया सहारा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
सैफनी । नगर में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से लोग दहशत में हैं, वहीं पुलिस की उदासीनता भी सामने आ रही है। गुलाब नगर मोहल्ला निवासी नरबेज पुत्र खुर्शीद की बाइक चोरी की घटना को एक सप्ताह हो चुका है, लेकिन अब तक पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है पीड़ित ने मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की है। उसने बताया कि 17 जुलाई की सुबह वह मोहल्ले में एक व्यक्ति के घर काम से गया था और बाइक बाहर खड़ी की थी। तभी एक युवक बाइक स्टार्ट कर तेज रफ्तार में भाग गया।पीड़ित ने तत्काल थाने में तहरीर दी, लेकिन पुलिस ने अब तक रिपोर्ट दर्ज नहीं की।बता दें कि बीते कुछ दिनों में सैफनी में चोरी की कई वारदातें हो चुकी हैं। भूड़ा आश्रम गेट के पास हेयर कटिंग सैलून से हजारों रुपये की चोरी हुई। इसके बावजूद पुलिस का रवैया बेहद ढीला है वहीं, बुधवार को सैफनी थाने के एसओ हमबीर सिंह का तबादला हो गया है, वह पिछले कुछ दिनों से छुट्टी पर गए थे जिस कारण थाना, कार्यवाहक थाना अध्यक्ष के सहारे चल रहा था। क्षेत्र में चोरी की वारदातें भी हो रहीं थी। पुलिस अधीक्षक द्वारा सैफनी थाने की कमान अजय कुमार मिश्रा को सौंपी गई है। बुधवार दोपहर नए थाना प्रभारी ने थाने पहुंचकर कार्यभार भी संभाल लिया है।लोगों ने उम्मीद जताई है कि अब क्षेत्र में आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लग सकेगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button