बेतुल

बैतूल आदिवासियों को कांग्रेस में मिलेगा और भी प्रभावी प्रतिनिधित्व: रामू टेकाम

10 जनपथ में आदिवासी नेताओं के साथ राहुल गांधी का सीधा संवाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बैतूल। 10 जनपथ, नई दिल्ली में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं झारखण्ड के प्रमुख आदिवासी सांसदों, विधायकों एवं लोकसभा का चुनाव लड़े प्रत्याशियों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक की।
बैठक में श्री गांधी ने आदिवासी नेताओं से साफ साफ कहा कि काँग्रेस पार्टी आप लोगों को और अधिक प्रभावी प्रतिनिधित्व देने जा रही है, अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि आप आदिवासी समाज मे प्रभावशाली नेतृत्व को तैयार कर उन्हें आगे बढने का अवसर प्रदान करें। जिससे कि आदिवसी समाज की समस्याओं को प्रभावी तरीके से सामने लाकर उन समस्याओं को हल कराने की दिशा में उचित कदम उठाया जा सके।
मध्य प्रदेश आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने अपनी बताया कि श्री गांधी ने बैठक में सम्मिलित आदिवासी नेताओं को दो दो बार अपनी बात को विस्तार से रखने का अवसर देते हुए अपनी ओर से हमें बहुमूल्य मार्गदर्शन भी दिया और कहा कि आदिवासी भारत के पहले मालिक है, उनकी पीड़ा, समस्याओं और संघर्ष को समझकर उनके जल, जंगल, जमीन और अधिकारों पर हो रहे हमलों के खिलाफ आवाज उठाने के लिए मैं हमेशा समर्पित हूँ।
गौरतलब है कि 10 जनपथ नई दिल्ली में अखिल भारतीय आदिवासी कांग्रेस के अध्यक्ष डॉ विक्रांत भूरिया के नेतृत्व में मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात एवं झारखंड के आदिवासी सांसदों, विधायकों एवं सांसद का चुनाव लड़े प्रत्याशियों ने लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी द्वारा बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक में शिरकत की। मध्यप्रदेश से डॉ विक्रांत भूरिया के साथ पूर्व मंत्री ओमकार सिंह मरकाम, प्रदेश आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष एवं बैतूल से सांसद का चुनाव लड़े रामु टेकाम एवं जुन्नारदेव विधायक सुनील उईके, खरगोन लोकसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी पोरलाल खरते, धार जिले से लोकसभा प्रत्याशी राधेश्याम मुवेल शामिल थे। बैठक के उपरांत एक ओर जहां मध्यप्रदेश के प्रतिनिधि मंडल ने आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष रामू टेकाम ने जय भीम जय बापू जय संविधान वाला एक चित्र भेंट किया और बैतूल अमरावती जिले के मध्य बनने वाले विशाल ताप्ती मेगा रिचार्ज परियोजना के विषय में अवगत कराया। उन्होंने कहा इस प्रकार की परियोजना से आदिवासी वर्ग का विस्थापन होगा। आदिवासी जल जंगल जमीन से बेदखल होंगे। ऐसी परियोजनाओं पर रोक लगाई जानी चाहिए, दूसरी बात संविधान की आठवीं अनुसूची में गोंडी भाषा को संवैधानिक दर्जा प्रदान करने कांग्रेस पार्टी के माध्यम से लोकसभा राज्यसभा में चर्चा हो इस बात को लेकर भी चर्चा की एवं विधायक सुनील उइके ने उन्हें आदिवासी संस्कृति के प्रतीक पीला गमछा ओढ़ाकर उनका सम्मान किया। राहुल गांधी के साथ महत्वपूर्ण बैठक कराने के लिए प्रतिनिधि मंडल में सम्मिलत सभी आदिवासी नेताओं ने डॉ विक्रांत भूरिया को धन्यवाद देते हुए उनका एवं राहुल गांधी का आभार माना है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button