अमरोहा
अस्पताल में मरीज की मौत, परिजनों का हंगामा
अमरोहा में डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप, पुलिस ने जांच शुरू की

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा की सदर तहसील के जोया रोड स्थित एक हॉस्पिटल में एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। मिली जानकारी के अनुसार, मंडी धनौरा थाना क्षेत्र के गांव मुंडा खेड़ा खादर निवासी वीरेंद्र कुमार ने बताया कि 24 सितंबर को उनके भाई कृष्ण वीर का एक्सीडेंट हो गया था। गंभीर हालत में उन्हें जोया रोड स्थित हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिजनों का आरोप है कि अस्पताल में कृष्ण वीर की हालत लगातार बिगड़ती गई। जब उनकी स्थिति नाजुक हो गई, तो उन्हें दूसरे अस्पताल रेफर कर दिया गया। रेफर किए जाने के बाद उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजन अमरोहा पहुंचे और निजी अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।




