झारखंड

14 साल पुराने ट्रेजरी घोटाले पर सियासत तेज, झामुमो ने भाजपा पर साधा निशाना

Politics heats up over 14-year-old treasury scam, JMM targets BJP

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
झारखंड में कथित ट्रेजरी घोटाले को लेकर सियासी बयानबाज़ी तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी के आरोपों पर पलटवार करते हुए कहा कि यह मामला कोई नया नहीं, बल्कि करीब 14 साल पुराना है और इसकी शुरुआत भाजपा शासनकाल में हुई थी। झामुमो के केंद्रीय महासचिव और प्रवक्ता विनोद पांडेय ने कहा कि ट्रेजरी से अवैध निकासी की जो बात आज उठाई जा रही है, वह उस समय की व्यवस्था का परिणाम है जब राज्य में भाजपा की सरकार थी। उन्होंने आरोप लगाया कि उस दौर में न पारदर्शिता थी और न ही जवाबदेही, जिसके कारण ऐसी गड़बड़ियां पनपीं। पार्टी ने यह भी स्पष्ट किया कि मौजूदा हेमंत सोरेन सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ “जीरो टॉलरेंस” नीति पर काम कर रही है। सरकार ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू कर दी है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। झामुमो ने भाजपा पर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश का आरोप लगाते हुए कहा कि यह मुद्दा अब उल्टा उसी के खिलाफ जा रहा है। पार्टी का दावा है कि वर्तमान सरकार ने पूर्ववर्ती व्यवस्थाओं की खामियों को उजागर किया है। झामुमो ने दोहराया कि इस मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा, चाहे उसका राजनीतिक या सामाजिक प्रभाव कितना भी बड़ा क्यों न हो। सरकार का कहना है कि कानून के तहत निष्पक्ष कार्रवाई करते हुए पूरे मामले की सच्चाई सामने लाई जायेगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button