सिंगरौली

मेडिकल कॉलेज रोड बदहाल जगह-जगह बन गये गड्ढे, लोग परेशान

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
 सिंगरौली। नपानि सिंगरौली के वार्ड क्रमांक 45 नौगढ़ खलनायक चौराहा से मेडिकल कॉलेज मार्ग पूरी तरीके से गड्ढे में तब्दील हो गई है। आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह है कि नौगढ़ से लेकर मेडिकल कॉलेज, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय जाने वाला मार्ग पूरी तरीके से खस्ताहाल हो चुका है। बताया जाता है कि इस मार्ग में जगह-जगह खाईनुमा गड्ढे बन गये हैं। इस बारिश के दौर में खाईनुमा गड्डों में पानी भर जाने के चलते वाहन चालको को काफी फजीहत उठानी पड़ रही है। हालात तो तब खराब हो जाता है जब इस खाईनुमा गड्डों की वजह से दो पहिया वाहन चालक फिसल जाते हैं और पैदल चलने वाले को वाहन चालको के वाहनों से छीटे पड़ जाते हैं। इस गंभीर समस्या की ओर अधिकारियों का ध्यान आकृषित कराया गया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button