गोड्डा
अदानी परियोजना के समीप रैयतों का धरना समाप्त, मंत्री संजय प्रसाद यादव ने दिलाई वार्ता

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
गोड्डा:- अदानी परियोजना क्षेत्र के समीप अपनी विभिन्न मांगों को लेकर रैयतों द्वारा पिछले कुछ दिनों से चल रहा धरना-प्रदर्शन आज समाप्त हो गया। इस आंदोलन के दौरान स्थानीय क्षेत्र में राजनीतिक हलचल भी देखी गई।
गुरुवार की संध्या श्रम नियोजन मंत्री संजय प्रसाद यादव धरना स्थल पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों से संवाद किया। मंत्री के हस्तक्षेप के बाद रैयतों और कंपनी के पदाधिकारियों के बीच सकारात्मक वार्ता हुई, जिससे आंदोलनकारियों की कई मांगों पर सहमति बनी।
संतोषजनक वार्ता के पश्चात रैयतों ने अपना धरना समाप्त करने की घोषणा की। मंत्री ने सभी पक्षों से शांति बनाए रखने और विकास कार्यों में सहयोग की अपील की।
