अमरोहा

महिला सुरक्षा को लेकर थाना आदमपुर क्षेत्र में चला जागरूकता अभियान

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
 अमरोहा पुलिस अधीक्षक  अमित कुमार आनंद के निर्देशन में मिशन शक्ति5 के अंतर्गत महिला सुरक्षा को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से थाना आदमपुर क्षेत्र में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत महिला सुरक्षा दल, शक्ति दीदी और बीट आरक्षियों की टीम ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में जाकर महिलाओं एवं बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की।
टीम ने स्थान-स्थान पर रुककर उपस्थित महिलाओं को आत्मरक्षा, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, आपातकालीन नंबर 112, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 सहित अन्य महत्वपूर्ण सेवाओं के बारे में बताया। साथ ही साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी समझाए गए। महिलाओं को पैम्पलेट वितरित कर जागरूक किया गया कि किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि, ऑनलाइन फ्रॉड या उत्पीड़न की स्थिति में तुरंत पुलिस से संपर्क करें। अभियान के दौरान शक्ति दीदी द्वारा छात्राओं व महिलाओं को सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग, अजनबियों के साथ व्यक्तिगत जानकारी साझा न करने तथा किसी भी संदिग्ध लिंक पर क्लिक न करने की सलाह दी गई। पुलिस टीम ने कहा कि महिला सुरक्षा उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है और ऐसे अभियान जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। अभियान के प्रति महिलाओं में उत्साह देखने को मिला।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button