यूनिवर्सल ऑनरेरी अवार्ड काउंसिल द्वारा डॉ. पंडित संजीव नारायण दास को “यूएचएसी आर्यभूषण सम्मान पुरस्कार” प्रदान।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
असम : समाजसेवा के क्षेत्र में तथा वरिष्ठ पत्रकार के रूप में विशेष योगदान देते आ रहे असम के समाजसेवी तथा वरिष्ठ पत्रकार डॉ. पंडित संजीव नारायण दास अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उल्लेखनीय मान्यता प्राप्त करने में सक्षम हुए हैं। यूनिवर्सल ऑनरेरी अवार्ड काउंसिल (UHAC) ने पंडित दास को “यूएचएसी आर्यभूषण सम्मान पुरस्कार” प्रदान करने के लिए चयनित किया है। यूनिवर्सल ऑनरेरी अवार्ड काउंसिल की मंत्रणा-सभा ने इस पुरस्कार की घोषणा करते हुए कहा कि समाज और मीडिया जगत के साथ-साथ समाज के पिछड़े वर्गों के लिए डॉ. दास का योगदान तथा उनके नेतृत्व में किए गए प्रयास विशेष रूप से प्रशंसनीय है। यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उनके द्वारा वरिष्ठ पत्रकार और समाजसेवी के रूप में किए गए लंबे समय के कार्य तथा उनकी अद्वितीय निष्ठा का प्रमाण है। डॉ. पंडित संजीव नारायण दास ने इस सम्मान को पाकर कृतज्ञता व्यक्त की है और आगे भी समाजकल्याण के लिए अपनी यात्रा जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।


