एनटीपीसी ,गोदावरी एवं सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने कटकमसांडी में लगभग 150 बिरहोर परिवारों के बीच कंबल के साथ उनके जीवन में उपयोग होने वाले अन्य सामग्री का किया वितरण।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हज़ारीबाग कटकमसांडी एनटीपीसी गोदावरी, एवं सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड ने शनिवार को ग्राम पंचायत कटकमसांडी स्थित बिरहोरटंडा में बिरहोर समुदाय के 150 जरूरतमंद परिवारों को बीच कंबल के साथ सर्फ साबुन सहित कई अन्य सामग्री का वितरित किया गया। कंबल वितरण,एनटीपीसी परियोजना , गोदावरी एवं सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड की कॉर्पोरेट सामाजिक जिम्मेदारी सीएसआर के प्रति निरंतर प्रतिबद्धता और स्थानीय समुदाय के जीवन स्तर में सुधार की दिशा में समर्पण को दर्शाता है। वितरण समारोह में स्थानीय अधिकारी और एनटीपीसी कोल माइनिंग प्रोजेक्ट के मनोज बेहरा,गोदावरी कंपनी से नागेश्वर यादव एवं सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशुतोष उर्फ मोनू सिंह सहित कई समाजसेवी प्रतिनिधि उपस्थित थे, जिन्होंने विभिन्न विकासात्मक कार्यक्रमों के माध्यम से समुदाय की निरंतर सहायता करने की अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर आशुतोष उर्फ मोनू सिंह ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि इस कड़ाके की ठंड में गरीबों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है और इस दौरान उन्हें कंबल उपलब्ध कराना उनका एक सहारा होता है। उन्होंने ओर भी कहा कि कटकमसांडी के आस पास के गांव में जितने भी असहाय व्यक्ति रहते है जो अपने जीवन में व्यस्था से वंचित है उसके लिए सारणेश्वर ट्रांसपोर्ट कंपनी प्राइवेट लिमिटेड खड़ी रहेगी और हर संभव मदद करेगी। मौके पे STCPl के अरुण पांडे, समाजसेवी आशीष सिंह, अभिषेक आनंद,रौशन कुमार पांडे,अनुज कुमार शर्मा,विकाश सिंह,गौतम शर्मा,शंकर सिंह, चंदन पांडे,विशाल सिंह,राजू पांडे, अभिजीत कुमार,अली अंसारी,गणेश महतो,ननकु महतो, सहित कंपनी के दर्जनों लोग मौजूद थे।



