दिल्ली देहात मोर्चा ने किया जन जागरण अभियान, लैंड पूलिंग नीति के खिलाफ उठाई आवाज।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो
नई दिल्ली । दिल्ली देहात मोर्चा द्वारा आज ग्रामीण क्षेत्रों में गांव विरोधी, देहात विरोधी एवं संविधान विरोधी लैंड पूलिंग पॉलिसी के खिलाफ जन जागरण अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य सरकार द्वारा थोपे जा रहे असंवेदनशील फैसलों का विरोध करना एवं “सबको प्लॉट – स्मार्ट विलेज” योजना को लागू करवाने तथा सर्किल रेट को 10 करोड़ रूपए प्रति एकड़ करने की मांग को जन-जन तक पहुँचाना था।
आज की बैठक पपरावट गांव के किसानों के साथ हुई जिसमें ग्रामीणों ने इस अभियान को अपना पूरा समर्थन देते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। बैठक में दिल्ली देहात मोर्चा के संस्थापक सदस्यों दिलबाग सिंह नीलवाल, रोहताश सिंह राणा, ताराचंद जी दिचाऊं कलां, अमित शर्मा झुलझूली, कुलदीप फ़लसवाल घुम्मनहेड़ा व राजीव यादव दरियापुर ने भाग लिया। पपरावट गांव से सतपाल यादव, ओमदत्त यादव, राजेश यादव उमेद यादव, जगविंदर यादव , संजय कटारिया, मास्टर सुरेंद्र चौहान, राजबीर यादव यतेंद्र यादव लाला भाई , कैप्टन बहाल सिंह यादव, जयराम यादव, अत्तर सिंह यादव , जय प्रकाश वत्स, महाराम यादव, गोलू यादव, कुलदीप , साबू यादव, सतीश यादव, नंदू इत्यादि ग्रामीणों ने भाग लिया और मोर्चा के साथ मिलकर काम करने का संकल्प लिया ।
दिल्ली देहात मोर्चा का स्पष्ट मानना है कि मौजूदा लैंड पूलिंग ग्रामीण हितों के खिलाफ हैं और इनके माध्यम से गांवों की पहचान, संस्कृति व आजीविका पर चोट की जा रही है। मोर्चा “स्मार्ट सिटी के साथ साथ नए स्मार्ट विलेज” के विचार को आगे बढ़ाते हुए हर ग्रामीण को उसका हक दिलाने के लिए संघर्षरत है।
“लड़ेंगे, जीतेंगे!” के नारे के साथ मोर्चा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि यह लड़ाई गांव, जमीन और अधिकार की रक्षा के लिए है। यह तब तक जारी रहेगी जब तक न्याय नहीं मिल जाता।




