बागपत

पश्चिमांचल के सभी पदाधिकारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की एक अहम बैठक संपन्न हुई।

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बागपत। पश्चिमांचल के सभी जिलाध्यक्ष/पदाधिकारियों को लेकर भारतीय किसान यूनियन (भानु) की अहम बैठक 10 अगस्त को संस्कृति रिजॉर्ट, बाईपास मेरठ में आयोजित की गई। इस बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं की समीक्षा और उनके समाधान के लिए विशेष शिविर लगाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे हुआ, जिसमें पश्चिमांचल के अलग-अलग जिलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और किसान बड़ी संख्या में शामिल हुए। बैठक में कृषि से जुड़ी चुनौतियों, फसलों के उचित दाम, सिंचाई व्यवस्था, बिजली दरों तथा किसानों की सुरक्षा और अधिकार जैसे अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर योगेश प्रताप, जिलाध्यक्ष राजीव चौधरी, जिला संगठन मंत्री विक्रांत चौधरी, युवा जिला उपाध्यक्ष शुभम तोमर, जिलाध्यक्ष किन्नर समाज मोर्चा चांदनी, जिला उपाध्यक्ष राजवीर, काजल, सोनिया तोमर आदि मौजूद रहे।

यह आयोजन समस्त किसान मेरठ परिक्षेत्र के सौजन्य से किया गया, जिसमें किसान नेताओं ने एकजुट होकर आने वाले समय में आंदोलन और नीतिगत सुधार की रणनीति बनाने का संकल्प लिया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button