पाकुड़

सेवानिवृत्त हुए जिला कृषि पदाधिकारी एवं अपर लोक अभियोजक

एनपीटी पाकुड़ ब्यूरो

पाकुड़ (झा०खं०), जिला कृषि पदाधिकारी अरुण कुमार, अपर लोक अभियोजक  महेन्द्र दास के सेवानिवृति पर उपायुक्त मनीष कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में विदाई सह- सम्मान समारोह का आयोजन कर उन्हें भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर सभी पदाधिकारीयों को मुख्य रुप से बुके एवं अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त  मनीष कुमार व उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया ने सेवानिवृत हुए जिला कृषि पदाधिकारी, अपर लोक अभियोजक महेन्द्र दास के आगे के जीवन सुखमय तरीके से कटने की मंगल कामना की। कार्यक्रम का संचालन ओमकार कुमार ने किया। मौके पर उप विकास आयुक्त महेश कुमार संथालिया, आईटीडीए निर्देशक अरुण कुमार एक्का, अनुमंडल पदाधिकारी साईमन मरांडी, सिविल सर्जन डॉ मंटू कुमार टेकरीवाल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण मौजूद थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button