ललितपुर

बम्हौरीघाट में घर में घुसकर दबंगों ने की मारपीट

परिवार के कई लोग घायल

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
ललितपुर। थाना महरौनी के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीघाट में पुरानी रंजिश और बेवजह विवाद के चलते दबंगों ने एक युवक के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बीच-बचाव करने आए परिवार के अन्य सदस्यों को भी चोटें आई हैं। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एक ही परिवार के चार लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। ग्राम बम्हौरीघाट निवासी प्रदीप कुमार पुत्र शीलचन्द्र अहिरवार ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार, 6 मार्च की रात करीब 8 बजे वह गांव के स्कूल की पुलिया के पास बैठा था। तभी गांव का ही निरपत पुत्र सुन्दरा अहिरवार वहां आया और बिना किसी बात के गाली-गलौज करने लगा। विवाद से बचने के लिए प्रदीप वहां से उठकर अपने घर आ गया, लेकिन आरोपी वहां भी पहुंच गया। आरोप है कि कुछ ही देर में निरपत अपने पुत्र आशीष और परिवार की महिलाओं (श्रीमती सुखवती व सियाबाई) के साथ प्रदीप के घर में घुस आया। जब परिजनों ने घर के अंदर गाली देने से मना किया, तो उक्त लोगों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। हमले में प्रदीप और उसे बचाने आए उसके परिवार वाले घायल हो गए। जाते-जाते हमलावर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। महरौनी पुलिस ने आरोपी निरपत, आशीष, सुखवती और सियाबाई के खिलाफ बीएनएस की धारा 115(2), 352, 351(3) और 333 के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button