गोड्डा
शांतिपूर्ण तरीके संपन्न हुआ संयोजिका का चुनाव

एनपीटी गोड्डा ब्यूरो
महागामा /गोड्डा : प्रखंड अंतर्गत उत्क्रमित उच्च विद्यालय संग्रामपुर में मंग इसलवार को सरस्वती वाहिनी माता संचालन समिति संयोजिका का चुनाव अध्यक्ष प्रेम कुमार राम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से इंदु कुमारी को संजोजिका के रूप में चयन किया चुनाव के बाद संजोजिका इंदु कुमारी को उनके कर्तव्य की शपथ दिलाई गई। वहीं विद्यालय में चुनाव संपन्न करने के लिए प्रधानाचार्य कृष्ण देव मंडल, अध्यक्ष प्रेम कुमार राम, उपाध्यक्ष अंशु भारती, किरण देवी, गीत देवी, मीना देवी, प्रियंका देवी, गुलजार सेनूर, फिरोज आलम, संजय पासवान, विनय झा मौजूद रहे।