सरायकेला-खरसावां

निधि द्विवेदी ने सरायकेला-खरसावां की एसपी के रूप में संभाला पदभार

Nidhi Dwivedi took charge as SP of Seraikela-Kharsawan

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
निधि द्विवेदी ने सरायकेला-खरसावां जिले की पुलिस अधीक्षक (एसपी) के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले वे पाकुड़ में एसपी के पद पर कार्यरत थीं। पाकुड़ में अपने कार्यकाल के दौरान निधि द्विवेदी ने कम समय में ही प्रभावी पुलिसिंग और सख्त प्रशासनिक कार्यशैली से अपनी अलग पहचान बनाई। कानून-व्यवस्था को मजबूत करने और अपराध नियंत्रण के क्षेत्र में उनके प्रयासों की सराहना की गई। हाल ही में हुए प्रशासनिक फेरबदल के तहत उनका स्थानांतरण सरायकेला-खरसावां किया गया, जहां उन्होंने विधिवत रूप से अपना पदभार संभाल लिया है। नव पदस्थापित एसपी से जिले में बेहतर कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर लोगों को काफी उम्मीदें हैं।

Show More

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button