हापुड़

यातायात सुरक्षा की दिशा में हाफिजपुर थाना प्रभारी की सराहनीय पहल 

बिना हेलमेट चलने वाले गरीब और मजदूर वर्ग के बाइक सवारों को बांटे हेलमेट....

नेशनल प्रेस टाइम्स , ब्यूरो

हापुड – नेशनल हाईवे पर बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज थाना प्रभारी हाफिजपुर प्रवीण कुमार द्वारा NHAI के कर्मचारियों के साथ मिलकर एक सराहनीय अभियान चलाया गया । जिसमें ऐसे मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों जो गरीब और मजदूर वर्ग से हैं और हेलमेट के अभाव में वाहन चला रहे थे। अभियान के दौरान इन बाइक सवारों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए तथा उन्हें यातायात नियमों, हेलमेट की अनिवार्यता और सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में विस्तार से समझाया गया।

हाफिजपुर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार ने बताया कि हेलमेट केवल चालान से बचने का साधन नहीं, बल्कि जीवन रक्षक कवच है, जो दुर्घटना की स्थिति में गंभीर चोटों से बचाता है ।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button