सिविल सर्जन साहिबगंज द्वारा देवपहाड़ RI सत्र का औचक निरीक्षण एवं जिला-स्तरीय समीक्षा
Civil Surgeon Sahibganj conducts surprise inspection and district-level review of Devpahar RI session

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
साहिबगंज आज सिविल सर्जन-सह-मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान द्वारा उपस्वास्थ्य केंद्र पहाड़पुर बोरियो के अंतर्गत स्थित दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र देवपहाड़ में आयोजित नियमित टीकाकरण RI सत्र का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सत्र स्थल पर उपस्थित ANM,सहिया एवं अन्य फ्रंटलाइन स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा संचालित सभी टीकाकरण प्रक्रियाओं की विस्तृत समीक्षा की गई सिविल सर्जन द्वारा निम्न बिंदुओं की विशेष रूप से जाँच की गई सत्र स्थल की तैयारी एवं सेशन-साइट व्यवस्था सभी उपलब्ध वैक्सीन एवं लॉजिस्टिक्स की स्थिति कोल्ड-चेन सामग्री, वैक्सीन कैरियर, आइस पैक उपयोग ऑटो डिसेबल सिरिंज, MCP कार्ड,टीकाकरण रजिस्टर बच्चों एवं गर्भवती महिलाओं के टीकाकरण की स्थिति AEFI प्रबंधन हेतु आवश्यक तैयारी उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि टीकाकरण की प्रत्येक प्रक्रिया निर्धारित मानकों के अनुरूप की जाए तथा कोल्ड-चेन के अनुशासन का कठोरता से पालन सुनिश्चित किया जाए जिलेभर के ANM MOIC एवं BPMU टीम से VC के माध्यम सेo संवाद देवपहाड़ से ही सिविल सर्जन, साहिबगंज ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उस दिन संचालित सभी RI सत्रों में कार्यरत ANM,MOIC एवं BPMU टीम से सीधे संवाद स्थापित किया। VC के दौरान निम्न दिशा-निर्देश जारी किए गए RI सत्र का समय पर प्रारंभ एवं समय पर समापन हर हाल में सुनिश्चित करें प्रत्येक सत्र में वैक्सीन,सिरिंज,सेफ्टी बॉक्स,MCP कार्ड,सेशन रजिस्टर,AEFI किट आदि की पूर्ण उपलब्धता रहे कोल्ड-चेन उल्लंघन न हो; वैक्सीन कैरियर का सही उपयोग सुनिश्चित करें किसी भी बच्चे बूस्टर या नियमित टीकाकरण को छूटने न दें, इसके लिए हाउस-टू-हाउस ट्रैकिंग अनिवार्य रूप से करें सभी गर्भवती महिलाओं का TT/TD टीकाकरण समय पर सुनिश्चित किया जाए सभी ANM प्रतिदिन RI सत्र की फोटो एवं रिपोर्ट समय पर अपलोड करें डॉ. पासवान ने कहा कि दुर्गम क्षेत्रों में भी गुणवत्तापूर्ण टीकाकरण सेवा सुनिश्चित करना जिला स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और इसके लिए निरंतर मॉनिटरिंग एवं फील्ड समीक्षा जारी रहेगी।



