कानपुर
10 वें श्री बालाजी महोत्सव पर पटकापुर मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने कानपुर जिलाधिकारी को सादर आमंत्रित किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
कानपुर : श्री बालाजी महाराज पटकापुर वाले का 10वें श्री बालाजी वार्षिक महोत्सव में पटकापुर मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने कानपुर जिलाधिकारी से भेंट करके उन्हें 26 अप्रैल को 10 वें श्री बालाजी महोत्सव पर सादर आमंत्रित किया। आपको बता दे इस महोत्सव में शहर के सम्मानित लोग मौजूद होंगे। वही पटकापुर मंदिर में बैठक के दौरान महोत्सव को भव्य एवं दिव्य रूप देने के लिए विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई जैसे कार्यक्रम की रूपरेखा,भजन संध्या एवं कलाकारों की एवं मंच व्यवस्था,सजावट व्यवस्था, प्रसाद एवं भंडारा व्यवस्था,सोशल मीडिया एवं लाइव प्रसारण पर चर्चा की गई। वही सभी सदस्यों ने उत्साह एवं समर्पण के साथ अपनी-अपनी जिम्मेदारियाँ स्वीकार कीं और महोत्सव को सफल बनाने का संकल्प लिया। हम सभी उपस्थित सदस्यों का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं,जिनके सहयोग और सुझावों से यह आयोजन और भी भव्य बनने जा रहा है। मंदिर महंत अनुभव पाण्डेय ने आप सभी से निवेदन है कि 26 अप्रैल 2026 को आयोजित इस दिव्य महोत्सव में सपरिवार पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएं।



