धनबाद

कामरेड मिथिलेश सिंह के निधन पर शोक संवेदनाएं किया ज़ाहिर

Condolences expressed on the demise of comrade Mithilesh Singh

नेशनल प्रेस टाइम्स ब्यूरो।
धनबाद। शुक्रवार को बीसीकेयू के केन्द्रीय अध्यक्ष, सीटू झारखण्ड राज्य अध्यक्ष, सीटू के अखिल भारतीय जनरल काउंसिल के पूर्व सदस्य एवं कोल इंडिया एच. पी.सी.कमिटी के सदस्य कामरेड मिथलेश सिंह की निधन हो गया। इनके निधन से यूनियन एवं मजदूर आन्दोलन को भारी क्षति।कामरेड मिथलेश सिंह एक लोकप्रिय मजदूर नेता, क्रांतिकारी, समाजवादी विचारधारा के आन्दोलन कारी नेता थे। यूनियन गठन के समय से ए.के. राय के साथ रहे और पिछला बीसीकेयू अधिवेशन में ही मिथलेश दा को केन्द्रीय अध्यक्ष चुन लिया गया। इनके निधन से मजदूर वर्ग को अपूर्णिय क्षति हुई है। असंगठित,परिवहन क्षेत्र के मजदूरों के लिए भी मिथलेश दा ने बहुत काम किया है। लोकसभा चुनाव में ए.के.राय के लिए चंदन कियारी एवं अन्य क्षेत्रों में मिथलेश दा के साथ हमलोग काम करते थे।का.मिथलेश दा आजीवन मजदूर आंदोलन में सक्रिय एवं समर्पित रहे। कॉ. मिथलेश दा के निधन से मजदूर वर्ग मर्माहत है,दु:ख की इस घड़ी में इनके शोक संतप्त परिजनों के साथ है और शोक संवेदना व्यक्त करते हैं। काॅ. मिथलेश सिंह को विनम्र श्रद्धांजलि एवं लाल सलाम। राजेन्द्र प्रसाद राजा-सचिव, सीटू झारखंड राज्य कमेटी। कंचन महतो-केंद्रीय सचिव बीसीकेयू

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button