बरेली

सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से, सीएम योगी ने वीसी कर दिए निर्देश

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर प्रदेश के सभी जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से बैठक की। अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवाकाल की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा।
बरेली कलेक्ट्रेट सभागार में सांसद छत्रपाल गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, मेयर उमेश गौतम, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. राघवेंद्र शर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डीएम अविनाश सिंह, सीडीओ देवयानी, एडीएम पूर्णिमा सिंह समेत अधिकारियों ने सीएम के निर्देश सुने। बताया गया कि अभियान में हर जिले में 10 स्थलों पर दीप प्रज्वलन, ब्लॉक स्तर पर विकसित भारत-विकसित यूपी थीम पर चित्र प्रदर्शनी, हर विधानसभा में 7 जगह नुक्कड़ नाटक, आंगन मिलन सेवा के तहत हेल्दी बेबी प्रतियोगिता, आशा-आंगनबाड़ी सम्मान, सेवा की कहानी के तहत रील्स, 7 अक्टूबर को सेवा ज्योति कलश यात्रा और सेवा सेतु अभियान के तहत 7 दिवसीय शिविर लगेंगे। डीएम ने बताया कि तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। 17 सितंबर को रक्तदान शिविर, अस्पतालों में फल वितरण और टूलकिट वितरण होगा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button