गोड्डा
गोड्डा सांसद ने भाटोंधा रेलवे हॉल्ट का किया शिलान्यास
- साल 2027 तक गोड्डा-महगामा रेल लाइन बनकर हो जाएगा तैयार : डॉ० निशिकांत दुबे

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा : भाजपा सांसद डॉ० निशिकांत दुबे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा है कि पीएम मोदी गांधी जी की उस विचारधारा को नहीं मानते जिसमें कहा गया था कि “एक गाल पर चाटा पड़े तो दूसरा गाल आगे कर दो।” उन्होंने कहा कि यहां अगर एक हाथ बढ़ेगा तो हजार हाथ आगे बढ़ेंगे। यह भाजपा है, जो कार्यकर्ताओं की पार्टी है। भाटोंधा हॉल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में दिया बयान यह बयान उन्होंने रविवार को गोड्डा के भाटोंधा रेलवे हॉल्ट के शिलान्यास कार्यक्रम में दिया। सांसद ने कहा कि “2027 तक गोड्डा से महागामा तक रेल लाइन बनकर तैयार हो जाएगी। उसके बाद महगामा से पीरपैंती और फिर नौगाछिया तक रेलवे पुल का काम भी जारी है।” उन्होंने यह भी घोषणा की कि गोड्डा में जल्द कोचिंग यार्ड की स्थापना होगी, जिससे लंबी दूरी की ट्रेनों का संचालन और रखरखाव यहीं से संभव होगा।वहीं भाटोंधा हॉल्ट के निर्माण को लेकर अब राजनीतिक क्रेडिट लेने की होड़ तेज हो गई है। पोड़ैयाहाट के विधायक प्रदीप यादव ने दावा किया है कि उनके निरंतर प्रयास और राज्य सरकार के दबाव के बाद रेलवे हॉल्ट की मंजूरी मिली है। वहीं, सांसद निशिकांत दुबे इसे अपना प्रयास बता रहे हैं।विवाद इस बात को लेकर भी है कि शिलान्यास कार्यक्रम में विधायक को आमंत्रित नहीं किया गया, और शिलापट्ट में भी उनका नाम नहीं शामिल है। इससे दोनों नेताओं के बीच टकराव और स्पष्ट रूप से सामने आ गया है।





