साहेबगंज

अवैध लकड़ी परिवहन के खिलाफ वन विभाग की बड़ी कार्रवाई

26 बोटा सेमल लकड़ी समेत बोलेरो पिकअप जब्त

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
साहिबगंज जिले में 27 सितंबर 2026 को वन क्षेत्र बरहेट अंतर्गत बिचकानी गांव के समीप अवैध रूप से लकड़ी काटकर परिवहन किए जाने की गुप्त सूचना पर वन विभाग ने शनिवार की रात त्वरित कार्रवाई करते हुए26बोटा सेमल लकड़ी लदे एक बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त किया है।गुप्त सूचना के आधार पर वन विभाग की टीम ने शनिवार रात करीब  11 बजे बिचकानी गांव के पास अभियान चलाया गया,इस कार्रवाई के दौरान वन विभाग की टीम को देखते ही वाहन चालक मौके से वाहन छोड़कर फरार हो गया। वनकर्मियों ने मौके से 26 बोटा सेमल लकड़ी समेत बिना नंबर प्लेट के बोलेरो पिकअप वाहन को जब्त कर लिया,वन विभाग द्वारा जब्त वाहन एवं लकड़ी को विभागीय अभिरक्षा में लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।साथ ही अवैध कटाई एवं लकड़ी के अवैध परिवहन में संलिप्त लोगों की पहचान और उनके विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।यह कार्रवाई प्रधान वनरक्षी अमित कुमार के नेतृत्व में की गई, अभियान के दौरान वनकर्मी शेखर कुमार,भोला कुमार सहित अन्य वनकर्मी मौजूद रहे।वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि वन क्षेत्र में अवैध पातन एवं लकड़ी के अवैध परिवहन को किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा,ऐसे मामलों में विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button