बोकारो

कुडमालि साहित्यकार की पुण्य तिथि मनाई गई

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।

बोकारो। लक्ष्मी कांत मुतरुआर स्मारक समिति, भंडरो डुगरीटांड़ कि और से कुड़माली भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने एवं शिखर तक पहुंचाने में,अतुलनीय योगदान देनेवाले महान विभूति, मूर्धन्य साहित्यकार स्वर्गीय लक्ष्मी कान्त मुतरुआर की 14 वीं पुण्यतिथि पर शनिवार को भण्ड्रो, डुंगरीटांड़ में उनके मुर्ति पर श्रद्धांजलि दी. अध्यक्षता स्मारक समिति के अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य राजेश महतो ने किया.जबकि संचालन महेश मुतरुआर ने किया. वहीं किसान नेता सह चन्दनकियारी विधानसभा के पुर्व प्रत्याशी जगन्नाथ रजवार उनके पैतृक गांव भण्डरो में शामिल होकर उनके मुर्ति पर श्रद्धा पुष्प अर्पित कर नमन किया. वहीं श्री रजवार ने कहा कि जब भी समाज में पारंपरिक रिति रिवाज संजोए रखने की बात,रुढ़िवादी व्यवस्था के खिलाफ आवाज, समाज में फैली कुरितियां की खत्मा की बात आती है, तब ही लक्ष्मी कान्त मुतरुआर की याद दिलाती है.भले ही स्वर्गीय मुतरुआर एक साधारण किसान परिवार में जन्म लिए, लेकिन वे अपने कड़ी संघर्ष से एक शिक्षक बनकर रुढ़िवादी व्यवस्था के समाज में फैली समाजिक कुरितियां की खत्मा के साथ साथ उन्होंने पारंपरिक कुड़मी, कुड़मालि रिति रिवाजों को पुर्नस्थापित करने में अग्रणी भूमिका निभाई. उनके विचारों को आत्मसात कर उनके द्वारा देखी गई सपनों को पूरा करने की संकल्प लेने की जरूरत है. मौके पर जेएलकेएम नेता अशोक महतो,वृहस्पति महतो, रुपेश कुमार महतो, श्रीदेव महतो, हरेन्द्र नाथ महतो, परमेश्वर महतो, उमेश महतो, दिनेश मुतरुआर, शान्ति वाला महत, रेखा मुतरुआर, जयंती रजवार, अपर्णा महतो, बबी मुतरुआर, मनरतन महतो, पंचमी टिड़ुआर,रीना जलबानुआर, जगदीश महतो, आदि मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button