भरत पुर

भारत को जानो क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न

सीनियर में वैभव व अनिकेत एवं जूनियर में सत्यम व अंजू रहे अव्वल

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
भुसावर – भारत विकास परिषद् की स्थानीय शाखा की ओर से भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन आज कस्बे के हरिरमण फार्म हाउस में शाखा संरक्षक मनीष मित्तल व प्रतियोगिता प्रभारी हेमन्त पाण्डेय के नेतृत्व में किया गया। प्रतियोगिता में 21 विद्यालयों की कुल 37 टीमों ने भाग लिया, जिनमें से जिसमें जूनियर वर्ग में प्रेम पब्लिक स्कूल के सत्यम शर्मा व अंजू एवं सीनियर में आदर्श विद्या मंदिर के वैभव मित्तल व अनिकेत अग्रवाल की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
शाखा सचिव राजेन्द्र गर्ग व संस्कार संयोजक रोहित सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि परिषद के संस्कार प्रकल्प के अंतर्गत भारत को जानो प्रतियोगिता के प्रथम चरण की शाखा स्तरीय प्रश्न मंच (क्विज) प्रतियोगिता का आयोजन नगरपालिका अध्यक्ष मुकेश तिवारी के मुख्य आतिथ्य एवं व्यवसायी विजय गुप्ता अचार वाले के विशिष्ट आतिथ्य तथा प्रांतीय प्रकल्प प्रभारी देवकीनंदन सोनी व शाखा संरक्षक शेरसिंह सैनी के मार्गदर्शन में हरिरमण फार्म हाउस में किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष नीरज शर्मा ने की। प्रतियोगिता का शुभारम्भ अतिथिगण व दायित्वधारियों द्वारा भारत माता व स्वामी विवेकानंद तस्वीर पर दीप प्रज्जवलन कर वन्दे मातरम गान के साथ किया गया। क्विज प्रतियोगिता में कस्बे के दोनों राजकीय विद्यालयों सहित प्रेम पब्लिक स्कूल, इंदिरा पब्लिक स्कूल, मार्डन जगदम्बा स्कूल, कन्या गुरुकुल, दीवान पब्लिक स्कूल, आदर्श विद्या मंदिर, आर्य महिला विद्यापीठ, गांधी ज्याेति स्कूल, मां ज्योति, स्पार्कल स्कूल, चेतन विद्या मंदिर, सुलभ स्कूल, आरडीपीएस स्कूल, जी.एल. स्कूल, बजरंग स्कूल व नगला सीर, तरगवां, सैधली, रणधीरगढ के राजकीय स्कूलाें की जूनियर वर्ग में 20 टीम एवं सीनियर वर्ग में 17 टीमों में कुल 74 विद्यार्थियों ने भाग लिया।
सेवा संयोजक ताराचंद गोयल व सम्पर्क संयोजक बृजेश जिंदल ने बताया कि प्रतियोगिता में भारत को जानो से संबंधित सामान्य ज्ञान प्रश्नों के ‘‘पास राउण्ड, चाॅयस राउण्ड, करेन्ट जी.के. राउण्ड, फोटो राउण्ड व रेपिड राउण्ड’’ सहित कुल पांच राउण्ड कराये गये। जिनका उपस्थित व्यक्तियों ने भरपूर आनन्द लेते हुए प्रतियोगिता की सराहना की। प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में प्रेम पब्लिक स्कूल की टीम ने प्रथम एवं सीनियर वर्ग में आदर्श विद्या मंदिर की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। शाखा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र वितरित किये गये तथा कार्यक्रम में अतिथियों का दुपटटा पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया एवं प्रतियोगिता के दोनों वर्गो में प्रथम व द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों के विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न भी प्रदान किये गये। प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया।
वरिष्ठ सदस्य अरविन्द बंसल व हेमन्त मित्तल ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता में सर्वाधिक अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान पर रही जूनियर व सीनियर वर्ग की टीमें प्रान्त स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता में भुसावर शाखा का प्रतिनिधित्व करेगी। इस मौंके पर विजय अग्रवाल, उमेश सिंघल, पवन अग्रवाल, कृष्ण शर्मा, रूपकिशोर सैन, आयुश सिंघल, खेमचंद पाण्डेय, अमित सिंघल, दिलीप सिंघल, चंद्रप्रकाश आर्य, नवीन मित्तल, विद्या देवी, डा. विजय पहाडिया, सुभाष सिंघल, शैलेश मित्तल, राजेश गोयल, निशांक सोनी एवं विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकायें व विद्यार्थियों के अभिभावक, आदि मौजूद रहे।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button