हजारीबाग
वोट चोरी से चुना गया सांसद गैर-कानूनि तरीके से अपनी सीट पर बैठा है- राजीव रंजन प्रसाद

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो।
हजारीबाग जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में झारखंड अलग राज्य के आंदोलनकारी सह पूर्व सांसद टेकलाल महतो की 15 वीं पुण्यतिथि तथा निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित कांग्रेस की मांगो तथा मतदाता अधिकारों की रक्षा से जुड़े विषयों पर एक बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष सह जिला कांग्रेस कमिटी के उपाध्यक्ष निसार खान ने की । मुख्य रूप से उपस्थित प्रदेश महासचिव सह जिला प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि वोट भारतीय लोकतंत्र की नींव है वोट से हमारे सार्वजनिक संस्थानों को वैधता मिलती है ,यह कड़ी आधुनिक भारत की पहचान है । आज यह कड़ी टुट गई है, और भारत में एसा पहले कभी नही हुआ । वोट को खत्म करके इस सरकार और चुनाव आयोग ने हर भारतीय की आवाज पर हमला किया है । इस सरकार ने चोरी किए गए वोटो के दम पर जो कुछ भी किया है वह गैर कानूनि है वोट चोरी से चुना गया सांसद गैर कानूनि तरीके से अपने सीट पर बैठे हैं, और उस सांसद के समर्थन से पास हुआ हर गैर कानूनि है । पूर्व विधायक उमाशंकर शंकर अकेला ने टेकलाल बाबू के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वे मांडू विधानसभा से पांच बार विधायक चुने गए तथा गिरिडीह लोकसभा से सांसद चुने गए । उन्होंने झारखंड अलग राज्य के आन्दोलन को गति देने और मजबूति प्रदान करने में अग्रेणी भूमिका निभाई थी । सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्यासी मुन्ना सिंह ने कहा कि सदा धोती-कुर्ता पहनते थे और उनके कंधे पर एक हरा गमछा उनकी जीवन शैली की पहचान थी । बैठक का संचालन महासचिव बाबर अंसारी जबकी धन्यवाद ज्ञापन सोनी मेहता ने किया । बैठक में प्रदेश काॅडीनेटर बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव नवीन कुमार, पूर्व अध्यक्ष अवधेश कुमार सिंह, बिनोद सिंह, कृष्णदेव प्रसाद सिंह, मकसूद आलम, सलीम रजा, सुनिल अग्रवाल, रविन्द्र प्रताप सिंह, संजय सिंह, दिलीप कुमार रवि, जावेद इकबाल, राजू चौरसिया, सदरूल होदा, रघु जायसवाल, विजय कुमार सिंह, सुनिल ओझा, परवेज अहमद, मनोज नारायण भगत, गुड्डु सिंह, कृष्णा किशोर प्रसाद, अभिषेक राज, कैलाश पति देव, अब्दुल मनान वारसी, नरसिंह प्रजापति, अजित सिंह, नौशाद आलम, सरयू यादव, निसार अहमद भोला बबिता कुमारी, पंचम पासवान, अनिल कुमार भुईंया, भैया असीम कुमार जुबैर खान, मुगेश्वर चौधरी, मुस्ताक अंसारी, बिनोद साव, अरूण कुमार सिन्हा, मिथिलेश कुमार मेहता, इकबाल अहमद, जय कुमार महतो, गिरजा शंकर, संजीत कुमार के अतिरिक्त सैकड़ो कांग्रेसी उपस्थित थे।



