मुरादाबाद

मुख्यमंत्री योगी के 53वें जन्मदिवस पर हिन्दू युवा वाहिनी का जोरदार जश्न

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।

मुरादाबाद। हिन्दू युवा वाहिनी मुरादाबाद इकाई द्वारा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं संगठन के मुख्य संरक्षक योगी आदित्यनाथ का 53वां जन्मदिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन स्टेशन रोड स्थित होटल ग्रैंड साईं में हुआ जहां अध्यक्ष संस्कार कत्याल के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ जी की प्रतिमा का विधिवत पूजन किया गया। कार्यकर्ताओं ने जय श्रीराम के उद्घोषों के बीच केक काटा और मिठाई वितरित कर जन्मोत्सव को पर्व के रूप में मनाया।

माफियाओं और गुंडों का साम्राज्य लगभग समाप्त

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष संस्कार कत्याल ने कहा कि योगी आदित्यनाथ हिन्दू हृदय सम्राट हैं और उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने कानून-व्यवस्था, प्रशासनिक दक्षता और विकास के नए आयाम स्थापित किए हैं। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में माफियाओं और गुंडों का साम्राज्य लगभग समाप्त हो चुका है और प्रदेश विकास की ओर तेजी से अग्रसर है।

इस मौके पर मंडल प्रभारी डॉ. एनपी सिंह, जिला प्रभारी अंकित शर्मा, जिला संयोजक रविंद्र सिंह, पार्षद देशरत्न कत्याल, नीटा धमीजा, एडवोकेट राजीव गुंबर, हरीश भसीन, राजीव गांधी, इंद्रजीत गुलाटी, एड. श्याम सक्सेना, एड. कृष्णकांत राजपूत, एड. नीरज सोलंकी, दिलीप शुक्ला, रोहन खत्री, सुमित चावला, पुनीत अग्रवाल, प्रवीण ढल, अंकित नागपाल, राजू सरीन, प्रदीप सेठी, अजय दिवाकर, तरुण शर्मा, सुप्रीत खन्ना, विज्यंत कुमार और राहुल चौधरी सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उनके दीर्घायु एवं सफल नेतृत्व की कामना की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button