बरेली

श्री जीआईसी में जनपदीय कला उत्सव

12 विधाओं में 100 छात्रों ने दिखाया अपना हुनर

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बरेली। पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज में मंगलवार को जनपदीय कला उत्सव-2026 का आयोजन हुआ। इसमें जनपद के विभिन्न स्कूलों के करीब 100 छात्र-छात्राओं ने 12 विधाओं में अपनी प्रतिभा दिखाई।
उत्सव का शुभारंभ संयुक्त शिक्षा निदेशक रामाज्ञा कुमार और जिला विद्यालय निरीक्षक अजीत कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य ओम प्रकाश राय, उप प्रधानाचार्य कुसुम लता राजपूत, गजराम सिंह समेत कई शिक्षक मौजूद रहे।
नृत्य, गायन, वादन, चित्रकला, मूर्तिकला, नाटक, स्थानीय शिल्प और पारंपरिक कहानी में प्रतियोगिताएं हुईं। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन मंडल स्तर के लिए किया।
यह रहे विजेता-चित्रकला में साहू गोपीनाथ कन्या की तैयबा साहू प्रथम, आरएन टैगोर के उपलक्ष द्वितीय और जीजीआईसी बाला जागीर तृतीय। मूर्तिकला में जीजीआईसी बाला जागीर प्रथम। एकल गायन में विद्या मंदिर की सड़क शर्मा प्रथम, आराध्या सक्सेना द्वितीय और द्रौपदी कन्या की सौम्या कसौधन तृतीय। समूह गायन में कस्तूरबा नगर निगम इंटर कॉलेज प्रथम। स्वर वादन में जीआरएम पब्लिक स्कूल के रिषित सिंह और ताल वादन में चैतन्य पब्लिक स्कूल के गौरांश प्रथम रहे। एकल नृत्य में फातिमा और समूह नृत्य में साहू गोपीनाथ कन्या इंटर कॉलेज ने बाजी मारी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button