करोल बाग विधायक विशेष रवि ने मेधावी छात्रों और समाजसेवियों का किया सम्मान।

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
नई दिल्ली। मानव सेवा संगठन की ओर से रविवार, 30 अगस्त 2026 को करोल बाग स्थित भाई जोगा सिंह पब्लिक स्कूल, अशोका पहाड़ी में 12वें मेधावी छात्रों, कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम श्रद्धेय गुरुजी के.सी. रवि के सान्निध्य में संपन्न हुआ।
समारोह में करोल बाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विशेष रवि ने क्षेत्र के मेधावी विद्यार्थियों, शिक्षकों और समाजसेवियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र भाटिया ने रामजस स्कूल सहित विभिन्न स्कूलों के प्रतिभावान बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। रामजस स्कूल के प्रिंसिपल सी.पी. सिंह को भी सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने और समाज के लिए समर्पित लोगों का सम्मान करने से युवाओं में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में विद्यार्थी, अभिभावक, शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।




