बरेली

निर्धारित बूथों पर बीएलओ  न बैठने पर एम 0एल 0सी ने जताई नाराजगी           

 नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो                   

बरेली। शनिवार को बूथों पर आलेख्य मतदाता सूचियों का प्रकाशन हुआ।इसी दौरान एम 0एल0 सी0 बहोरन लाल मौर्या ने रिठौरा स्थित नगर के दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज बूथ का निरीक्षण किया वहां कोई बीएलओ नहीं मिला। उन्होंने इस बात को लेकर गहरी नाराजगी जताई। बीएलओ वर्षा गुप्ता ने बताया सभी बीएलओ नगर पंचायत कार्यालय प्रांगण में बैठ कर मतदाता सूचियों का प्रकाशन कर रहे हैं।इस पर श्री मौर्य ने तुरंत सुपरवाईजर दिनेश कुमार सिंह से फोन पर संपर्क कर सभी बीएलओ को निर्धारित बूथों पर ही बैठाने को कहा भविष्य में निर्धारित बूथों पर न बैठने वाले सभी बीएलओ के खिलाफ होगी कार्रवाई।तुरंत दरबारी लाल शर्मा इंटर कॉलेज, प्राथमिक विद्यालय रिठौरा, कार्यालय नगर पंचायत में अपने -अपने बूथों पर बैठे और मतदाता सूचियों का प्रकाशन किया।इस दौरान बीएलओ वर्षा गुप्ता, मोहित रस्तोगी, रामपाल, रामदास, राजेश यादव,कुलदीप गंगवार, दुर्गा सिंह, सीमा यादव, प्रीती आर्या,खलील अहमद, सहित तमाम बीएलओ मौजूद रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button