झुंझुनू
राष्ट्रीय जाट महासंघ ने पर्यावरण पखवाड़ा के तहत पौधारोपण का शुभारंभ किया

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
झुंझुनूं चिड़ावा। कस्बे के सुरजगढ़ बाईपास रोड़ के निकट राष्ट्रीय जाट महासंघ के जिला महामंत्री रिटायर्ड एसआई कंवरपाल बलवदा के सानिध्य में पर्यावरण पखवाड़ा के तहत पौधारोपण अभियान की शुरुआत की गई।
इस मौके पर रामसिंह अहलावत एवं सत्यप्रकाश लाम्बा ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पेड़ों की आवश्यकता बताते हुए वृक्षारोपण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को संतुलित बनाए रखने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रतिवर्ष पेड़ लगाकर उनकी देखभाल करनी चाहिए। इस अवसर पर नवीन कुमार, नक्ष चौधरी, मनीष कुमार, सुरेश कुमार, सावित्री देवी, संतरा देवी, रेणू एवं अंशी चौधरी ने पौधारोपण कार्य में भाग लेकर आवश्यक सहयोग दिया ।



