जालौन

जालौन की धमक प्रदेश में, सीएम डैशबोर्ड पर फिर लहराया परचम

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो

जालौन : जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय की सशक्त कार्यशैली और समर्पण का असर अब पूरे प्रदेश में दिखने लगा है। मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं को जमीनी स्तर पर उतारने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई है। हाल ही में सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में जालौन ब्लॉक ने प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है, वहीं रामपुरा ब्लॉक को दूसरा स्थान मिला है। यह जिले के लिए गर्व का क्षण है।

डीएम के नेतृत्व में नून नदी, जो कभी अस्तित्व खो चुकी थी, आज फिर से जीवंत हो उठी है। इस पुनर्जीवन कार्य से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी प्रभावित हुए हैं। इसके परिणामस्वरूप 9 जुलाई को मुख्यमंत्री का विशेष दौरा प्रस्तावित है, जिसमें वे पौधरोपण कर जनता को संबोधित करेंगे।

सरकार द्वारा जिले की उपलब्धियों को मान्यता देते हुए जालौन ब्लॉक को 2.5 करोड़ और रामपुरा ब्लॉक को 1.5 करोड़ रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाएगी। जिलाधिकारी के निरंतर प्रयासों से जालौन न केवल प्रशासनिक मानकों पर बल्कि विकास की दिशा में भी अग्रणी बना है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button