बरेली

विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली मातृशक्ति का हुआ सम्मान

नेशनल प्रेस टाइम्स ,ब्यूरो
बरेली: यूथ वेलफेयर सोसाइटी द्वारा स्थानीय रोटरी भवन चौपला बरेली में मातृशक्ति सम्मान का कार्यक्रम आयोजित किया गया। शिक्षा, सामाजिक संगठन, चिकित्सा, अधिवक्ता, विपरीत परिस्थितियों में भी अपने कार्य के द्वारा समाज में संदेश देने वाली महिलाएं, विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करने वाली मात्र शक्तियों का सम्मान किया गया। इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष गोविंद सैनी ने कहा कि महिलाओं की उन्नति के बिना किसी भी समाज का सर्वांगीण विकास नहीं हो सकता, यदि समाज का उत्थान चाहते हो तो महिलाओं को शिक्षित करना होगा उनके द्वारा किए गए सामाजिक हित के कार्यों एवं स्वालंबी महिलाओं का सम्मान करना होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेश अग्रवाल जी ने कहा महिला आरक्षण सरकार शीघ्र राज्यसभा और विधानसभा में पारित कर लागू करें। केवल लोकसभा में पारित करने से काम नहीं चलेगा, तभी महिलाएं मजबूत होंगी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि उमेश कुमार प्रजापति सेवानिवृत्ति मुख्य प्रबंधक इफको आंवला बरेली ने कहा कि सर्वप्रथम लॉर्ड विलियम बेंटिक, राजा राममोहन राय, माता सावित्रीबाई फुले ने महिला सशक्तिकरण की शुरुआत कर महिलाओं के शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और राजनीती नेतृत्व में महिलाओं की भागीदारी सुनिश्चित  की। संस्था द्वारा डॉ. चारू मेहरोत्रा, कमला घले, पुष्पा अरुण, अमृता सिंह, नाजमा, समयुन खान, नीलम वर्मा, हरजीत कौर, पूजा कालरा, पिंकी बाला मौर्य, भारती चौहान, जूही शर्मा, डॉ. विनीता रानी, रश्मि छाबड़ा, मधु सैनी, रानी राजपूत, मोना श्रीवास्तव, सुनीता मौर्य, गरिमा त्रिपाठी, तृप्ति सिंह, अनीता सिंह, पार्वती प्रजापति, हरजीत कौर, शहनाज,  प्रीति सिंह, रानी राजपूत, आबिद जी, सीमा श्रीवास्तव, प्रेरणा मौर्य, बीना गौतम, सुमन्नी देवी, गौरी प्रजापति, बबीता सैनी, अर्चना मौर्य, नीलोफर, प्रियंका कपूर, नेहा व्यास, अनीता गुप्ता, जमुना देवी, सुमन लता शर्मा, सरिता शुक्ला, शिवानी लोधी, नीति खन्ना, पुष्पा कुमारी, कविता सैनी आदि विभिन्न सामाजिक कार्य कर रही महिलाओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर अनिल जौहरी, मोहम्मद नबी, शिवम प्रजापति, पवन कालरा, ओमपाल प्रजापति, भूपेंद्र मौर्य, सुबोध शुक्ला, नाहिद बेग, शालू सैनी आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन संजय मठ और जैनब फातिमा ने किया।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button