जबलपुर लोकायुक्त टीम की बालाघाट में कार्रवाई
लोकसेवा प्रबंधन विभाग का डेटा इंट्री ऑपरेटर 10,000 लेते धराया

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
बालाघाट(म0प्र0) : बालाघाट कलेक्टर कार्यालय में लोकसेवा प्रबंधन विभाग के डेटा इंट्री ऑपरेटर और एडीएम के प्रभारी स्टेनो राजेन्द्र कुमार मसकरे को जबलपुर लोकायुक्त की टीम ने 10 हजार रुपए की घूस लेते रंगेहाथ दबोचा है।
ताज़ा मामला नवीन आधार आईडी बनाने से जुड़ा है। डेटा इंट्री ऑपरेटर ने आवेदक से 10 हजार रुपए घूस की मांग की थी। इसके बाद आवेदक ने जबलपुर में लोकायुक्त एसपी से शिकायत की। जांच के बाद लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय में स्टेनो कक्ष में राजेन्द्र कुमार मसखरे को रिश्वत लेते पकड़ा ।
इस दौरान राजेन्द्र कुमार मसकरे ने 10 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने एडीएम स्टेनो कक्ष में उन्हें रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। अब उन पर भ्रष्टाचार निवारण के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
ज्ञात कि कलेक्टर कार्यालय में यह पहला मामला है, जब प्रशासन के एक विभाग और प्रशासनिक अधिकारी के अधीनस्थ कर्मचारी को लोकायुक्त पुलिस ने घूस मामले में गिरफ्तार किया है।
कार्रवाई में लोकायुक्त की 8 सदस्यीय टीम शामिल थी। इसमें निरीक्षक जितेन्द्र यादव, आरक्षक अतुल श्रीवास्तव, विजय विष्ठ, पुणित सिंह और राकेश मौजूद थे।
इन्होने कहा:-
“कटंगी के महकेपार निवासी मेहरचंद सुलकिया ने शिकायत की थी कि उनकी पत्नी के नाम से कटंगी में लोक सेवा केंद्र है। नवंबर 2024 में उन्होंने नवीन आधार आईडी बनाने के लिए कलेक्टर कार्यालय के लोक सेवा प्रबंधन विभाग में आवेदन किया था।”
जितेन्द्र यादव लोकायुक्त निरीक्षक




