गोड्डा

सूर्या हांसदा एनकाउंटर : 24 अगस्त को गोड्डा पहुंचेगी राष्ट्रीय जनजाति आयोग की टीम

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
गोड्डा – चर्चित सूर्या हांसदा एनकाउंटर मामले ने अब राष्ट्रीय स्तर पर भी सुर्खियां बटोर ली हैं। इसी कड़ी में राष्ट्रीय जनजाति आयोग की टीम 24 अगस्त को गोड्डा जिले का दौरा करेगी। टीम इस पूरे मामले की जमीनी हकीकत जानने के साथ-साथ मृतक सूर्या हांसदा के परिजनों से मुलाकात करेगी। सूत्रों के अनुसार, आयोग की टीम पुलिस अधिकारियों, स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों से बातचीत कर तथ्य जुटाएगी। साथ ही एनकाउंटर से जुड़े सभी पहलुओं की रिपोर्ट तैयार कर केंद्र सरकार को सौंपेगी। गौरतलब है कि बीते दिनों सूर्या हांसदा की पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी। इस घटना के बाद से परिजनों ने पुलिस कार्रवाई पर सवाल उठाए हैं। वहीं, विपक्षी दलों ने भी इस मामले को लेकर सरकार को घेरा है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग की यह जांच अब मामले को और गंभीर बना रही है। आयोग की टीम का यह दौरा प्रभावित परिवार को न्याय दिलाने की दिशा में अहम माना जा रहा है। अब सबकी नजरें 24 अगस्त पर टिकी हैं, जब आयोग की टीम गोड्डा पहुंचकर अपनी पड़ताल शुरू करेगी।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button