रामपुर शाहबाद
शाहबाद के रामपुर चौराहे के सौंदर्यकरण का कार्य शुरू

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
रामपुर शाहबाद। नगर के रामपुर चौराहे पर गोल चक्कर बनाने का काम शुरू हो गया है जिससे कि चौराहे का सौंदर्यकरण हो सके। बताते चले कि रामपुर चौराहे स्थित गोल चक्कर को नगर पंचायत के द्वारा कई माह पूर्व तोड़ दिया गया था। तत्कालीन अधिशासी अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह राठौर ने रामपुर चौराहे पर फव्वारा लगाए जाने की बात कही थी। लेकिन कई महीनों तक चौराहे पर स्थित गोल चक्कर टूटा हुआ बदहाल पड़ा रहा। अब भमौरा- शाहबाद- बिलारी स्टेट हाइवे निर्माण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग ने टूटे हुए गोल चक्कर का संज्ञान लेते हुए सौंदर्यकरण का निर्माण कार्य शुरू करा दिया है। पीडब्ल्यूडी विभाग के जिम्मेदारों की माने तो चौराहे पर लगे डिवाइडरों को भी नए सिरे से बनाया जाएगा।



