अमरोहा
शिक्षक एमएलसी चुनाव में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में डॉ. अनुकृति चौधरी ने किया जनसंपर्क

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
अमरोहा हसनपुर । नगर पंचायत सैद नगली के वार्ड नंबर 6 स्थित सोहन लाल देववती इंटर कॉलेज में गुरुवार को बरेली-मुरादाबाद शिक्षक खंड विधान परिषद चुनाव को लेकर जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष डॉ. अनुकृति चौधरी ने भाजपा प्रत्याशी डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में शिक्षक-शिक्षिकाओं से संपर्क कर 23 अक्टूबर को होने वाले एमएलसी चुनाव में उनके पक्ष में मतदान करने की अपील की। डॉ. अनुकृति चौधरी ने शिक्षक-शिक्षिकाओं को नमूना बैलेट प्रस्तुत कर मतदान की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन जुटाते हुए अधिक से अधिक मतदान करने का आह्वान किया। इस मौके पर अभिनव कौशिक, जिला उपाध्यक्ष , सभासद अमित भाटी, सभासद अमित गुर्जर, प्रधानाचार्य सरिता देवी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे।



