मथुरा

वृंदावन के गेस्ट हाउस में मिली युवती की लाश

शरीर पर चोट के निशान, रेंग रही थीं चींटियां

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो
मथुरा : वृंदावन के रुकमणि विहार स्थित पुष्पांजलि बैकुंठ में बने गेस्ट हाउस में युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव कमरे के बाथरूम में फर्श पर पड़ा हुआ था। शव देखकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। गेस्ट हाउस संचालक फरार है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भेजा। पुलिस परिजनों के बारे में जानकारी कर रही है। साथ ही संचालक की भी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार पुष्पांजलि बैकुंठ फेस एक में श्रीजी मुकुंदम गेस्ट हाऊस है। यहां नीचे के तल पर एक मंदिर और पांच कमरे में हैं, तो दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। नीचे के तल का संचालन किसी और के पास है। दूसरे तल पर छह कमरे बने हैं। दूसरे तल के कमरों में गेस्ट हाउस का संचालन राजस्थान के झुंझनू निवासी सुनील शर्मा पिछले दो वर्ष से कर रहा था। वह पांच दिन पूर्व पंजाब के फाजिल्का के वीपीओ चंदन खेड़ा की रहने वाली करीब 30 वर्षीय युवती सुनीता रानी पुत्री बलवीर को लेकर आया था। युवती तभी से गेस्ट हाउस में रह रही थी। पांच बजे तक युवती भी कमरे से बाहर निकलती दिखाई नहीं दी। अक्सर वह नजर आ जाती थी। अनहाेनी की आशंका पर उन्होंने आवाज लगाई तो युवती ने कोई जवाब नहीं दिया। उन्होंने पुलिस को जानकारी दी। वृंदावन थाना इंस्पेक्टर संजय कुमार पांडेय, निरीक्षक अपराध धर्मेंद्र कुमार मय फोर्स पहुंच गए। पुलिस ने कमरे में जाकर देखा तो बाथरूम में युवती मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। उसके हाथ पर चींटियां लगी हुई थीं। पुलिस ने माैके की पूरी वीडियोग्राफी कराने के बाद शव को पोस्टमार्टम गृह पर भेजा। मौके पर फारेंसिक टीम ने भी जांच पड़ताल की। पुलिस ने आसपास के लोगों से भी जानकारी की। युवती के गले पर चोट के निशान हैं। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसका गला दबाकर हत्या की गई है। चूंकि अगर फांसी लगाई होती तो मौके पर कोई रस्सी मिलती, लेकिन पुलिस को वहां रस्सी जैसी कोई चीज नहीं मिली है। इससे गला दबाकर हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस हर पहलू पर जांच कर रही है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button