जालौन

करुणामयी महिला संघ ने बाबा साहब जयंती पर निकाली शोभा यात्रा

नेशनल प्रेस टाइम्स,ब्यूरो।
उरई (जालौन)। करुणामयी महिला संघ के तत्वाधान में बोधिसत्व, विश्व रतन, प्रज्ञा सूर्य सिम्बल ऑफ नॉलेज, ज्ञान का प्रतीक, संविधान के निर्माता परम पूज्य बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती के पावन अवसर पर 14 अप्रैल को करुणामयी महिला संघ ने करमेर रोड राजेंद्र नगर पुलिस चैकी के सामने से भव्य शोभा यात्रा व विशाल प्रभात फेरी का आयोजन किया।
शोभा यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं बच्चों व पुरुषों ने बढ़ चढ़कर के हिस्सा  लिया, जिनमें बच्चों की मनमोहक झाँकियां, जिनके किरदार माता सावित्रीबाई फुले, झलकारी बाई, फातिमा शेख, महात्मा ज्योतिबा राव फुले, माता जीजाबाई, अवंतीबाई लोधी और अन्य ऐसी मनमोहक झाँकियां सजायी गयीं। जिसमें बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, करुणामयी महिला संघ ने कहा कि हम महिलाओं के मुक्तिदाता, भाग्य विधाता बाबा साहब हैं, अगर बाबा साहेब हिंदू कोड बिल न बनाते तो आज भी महिलाएं घर से बाहर नहीं निकल पाती, सभी महिलाओं ने कहा कि बाबा साहब ने कहा है कि मैं किसी भी समुदाय की प्रगति को उस समुदाय की महिलाओं द्वारा हासिल की गई प्रगति की डिग्री से  मापता हूँ, यह जन संदेश करुणामयी महिला संघ ने दिया जिसमें मुख्य भूमिका प्रभा बौद्ध, अर्चना गौतम, अंजू चैधरी एडवोकेट, रजनी गौतम, आकांक्षा बौद्ध, किशोरी (नीतू), गीता भारती, शिक्षा गौतम, वंदना गौतम, मीनू गौतम, विनोद कुमारी, कल्पना भारती, यशोधरा दिनकर, शुशीला दोहरे, रेखा चैधरी, गरिमा गौतम, कंचन भारती, विरमेश कुमारी, साधना अहिरवार, पुष्पा, अंजू सिंह, संगीता, सीमा, शशिवाला, रश्मि वर्मा आदि महिला संघ मौजुद रहा।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button