गोड्डा

महागामा में छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत ने चलाया व्यापक सफाई अभियान 

नेशनल प्रेस टाइम्स, ब्यूरो 
महागामा। आगामी छठ महापर्व को लेकर महागामा नगर पंचायत की ओर से महागामा दुर्गा मंदिर के पीछे स्थित पोखर परिसर में भव्य साफ-सफाई अभियान चलाया गया। इस विशेष अभियान का नेतृत्व नगर पंचायत सुपरवाइजर चंदन कुमार राय ने किया। छठ पूजा को लेकर नगर पंचायत प्रशासन पूरी तरह सक्रिय दिख रहा है। सफाई कर्मियों की टीम ने पोखर क्षेत्र में फैली गंदगी, झाड़-झंखाड़, कचरा और जलजमाव को हटाया। साथ ही आसपास के रास्तों की सफाई, नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था को भी दुरुस्त किया जा रहा है। ताकि श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की असुविधा न हो।सुपरवाइजर चंदन कुमार राय ने मौके पर बताया “छठ महापर्व स्वच्छता और आस्था का प्रतीक है। नगर पंचायत का पूरा प्रयास है कि महागामा के सभी छठ घाट स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित बनाए जाएं। सफाई के साथ-साथ प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा के भी इंतज़ाम किए जा रहे हैं।
स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत के इस प्रयास की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर साल की तुलना में इस बार सफाई कार्य समय से शुरू हुआ है। जिससे श्रद्धालुओं को सुविधा होगी और छठ पूजा सुचारू रूप से सम्पन्न होगी। सुपरवाइजर चंदन कुमार राय ने बताया कि छठ पूजा से पूर्व स्वच्छ एवं सुरक्षित घाटों की तैयारी की जा रही है। इधर, ग्रामीणों ने बताया कि छठ पर्व के पावन अवसर पर नगर पंचायत का यह कदम सराहनीय है। सभी श्रद्धालुओं ने स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग की अपील की है।
Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button